{"_id":"62ffd08fb2f9b87580666930","slug":"farmers-are-happy-with-rain-hardoi-news-knp713572419","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से किसान खुश
विज्ञापन
हरदोई। जिले में मौसम का रंग शुक्रवार को कुछ अलग ही दिखा। कहीं झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई। शाम को कान्हा के जन्म के समय फिर मौसम सुहाना हो गया।
मल्लावां क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से किसान खुश दिखे। किसानों का कहना है कि 15 दिन से बारिश न होने से खेत में खड़ी मक्का, धान, बाजरा, अरहर, मूंगफली, तिल्ली की फसलें सूखने लगीं थीं।
ये बारिश फसलों के लिए अमृत जैसी है। वहीं सांडी क्षेत्र में बरौलिया पुल से लेकर आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। हरपालपुर, चौंसार क्षेत्रों में शाम तक जोरदार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं शहर में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी में उमस से लोग परेशान दिखे। शाम को हवा चलने पर कुछ राहत मिली।