फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers accused electricity workers of harassment

Hardoi News: किसानों ने बिजली बिजली कर्मियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 21 Oct 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 21 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers accused electricity workers of harassment
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सात सूत्रीय मांगों के संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समर सिंह की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि विद्युत उपकेंद्र बावन के अवर अभियंता की शह पर बिजली कर्मी क्षेत्र में किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। सुविधा शुल्क न देने पर व वह किसानों के कनेक्शन काट देते हैं और उन पर बिजली चोरी करने का आरोप लगते हुए एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

इसकी जांच कराकर जेई व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और किसानों का आर्थिक उत्पीड़न बंद किया जाए। छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उसने निजात दिलाई जाए। जगदीशपुर से चल रहे डग्गामार वाहनों पर चल रहे डग्गामार वाहनों पर रोक लगाई जाए, ग्राम सैतियापुर के मजरा पिरोजापुर में नाली-खंडजा नहीं बना है, उसे बनवाया जाए, किसान आयोग का गठन किया जाए। खुशीराम, दारासिंह, अंकित सिंह, बबलू सिंह, बाबू सिंह, सालिकराम सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed