फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer suicide

शराब पीने केआदी किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 22 Jan 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के बघौड़ा गांव में किसान के शराब पीने पर मां ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बघौड़ा निवासी राज बहादुर (32) खेती करता था। शुक्रवार रात उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। भाई गया कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी।

पत्नी के जाने के गम मेें राजबहादुर शराब पीने का लती हो गया। वह दिन भर शराब पीकर गांव में घूमता रहता था। शुक्रवार शाम वह नशे में घर पहुंचा। मां ने उसे शराब पीने से मना कर डांट दिया। इसके बाद वह कमरे में चला गया। शनिवार सुबह कमरे मेें उसका शव लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed