{"_id":"618960d372bc6605c04c19a3","slug":"farmer-suicide-hardoi-news-knp6628043151","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर हर्रैया में घरेलू कलह से परेशान किसान ने सोमवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी।
शाहपुर-हर्रैया निवासी सर्वेश (45) खेती करता था। सोमवार दोपहर उसका शव घर में रस्सी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। पत्नी ने शव देखा तो उसके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही।
वहीं ग्रामीणों के मुताबिक सर्वेश शराब पीने का लती था। जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होता रहा था। घरेलू कलह से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।