फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer spacial news in hardoi

समूह में बीजोत्पादन कर कराएं लाभ: डीबी सिंह

Fri, 21 Aug 2020 03:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
farmer spacial news in hardoi
फोटो-20- कृषि विज्ञान केंद्र में प्रवासियों को प्रशिक्षण देते कृषि वैज्ञानिक दीपक मिश्रा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई में गरीब कल्याण योजना के तहत शहर के कृषि विज्ञान केंद्र में प्रवासी श्रमिकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार शाम को कार्यक्रम का समापन हो गया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को बीज उत्पादन की विधियों के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉ. डीबी ने सहभागी बीजोत्पादन विधि या समूह के रूप में उन्हें बीजोत्पादन कार्य से जुड़कर लाभ कमाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार मिश्र ने खाद्यान्न फसलों, धान, गेहूं, मक्का, ज्वार व बाजरा आदि के बीजोत्पादन से जुड़ी विभिन्न उत्पादक संस्थाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बीजोत्पादन सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की गई। वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बीजोत्पादन के बाद उसके प्रसंस्करण और बाजार की उपलब्धता के बारे में बताया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. सीपीएन गौतम ने बीजोत्पादन के दौरान प्रमुख फसल धान और गेहूं आदि में रोग एवं कीट आदि के प्रबंधन के बारे में विस्तृृत जानकारी दी। वैज्ञानिक प्रिया वशिष्ठ ने महिलाओं को इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया। साथ ही 35 प्रशिक्षु प्रवासियों को प्रमाण पत्र बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed