फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer son becomes dsp

किसान का बेटा बना डीएसपी, खुशी का माहौल

Sat, 12 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmer son becomes dsp
डिप्टी एसपी के लिए चयनित राजकमल। संवाद - फोटो : HARDOI
कछौना। विकास खंड की ग्राम पंचायत मतुआ निवासी किसान के बेटे का चयन डिप्टी एसपी पद पर हुआ है। इसकी जानकारी पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मतुआ निवासी किसान रामबाबू के पुत्र राजकमल ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पीबीआर इंटर कालेज गौसगंज से पूरी की है। स्नातक लाला हरीराम डिग्री कालेज कुकुही कछौना से और परास्नातक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ से किया है। एमए में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। राजकमल ने बताया कि पीसीएस की परीक्षा में पहली बार ही उन्होंने प्रतिभाग किया था और उनका चयन डिप्टी एसपी (सीओ) के पद पर हुआ है।
राजकमल के बड़े भाई महेश कुमार सहायक अध्यापक के पद पर जूनियर हाईस्कूल मानपुर में तैनात हैं, जबकि मझले भाई उमेश कुमार जूनियर हाईस्कूल रैसों में विज्ञान के शिक्षक हैं। परीक्षा परिणाम आते ही उनके परिवार में खुशी छा गई। खास बात ये है कि कुछ दिन पहले ही जारी हुए उच्चतर शिक्षा आयोग के परीक्षा परिणाम में राजकमल का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भी चयन हुआ था।
विज्ञापन

पहले प्रयास में वाणिज्य कर अधिकारी बने पवन
हरदोई। शहर में नुमाइश चौैराहे के निकट रहने वाले पवन कुमार का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। पवन के पिता रामबख्श सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रेलवे में कर्मचारी हैं, जबकि मां राजेश कुमारी गृहिणी हैं। पवन कुमार ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल हरदोई से पूरी की है। बीटेक उन्होंने इलाहाबाद के यूनाइटेड कालेज से किया है। पवन कुमार को पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई है। पवन का कहना है कि वह आईएएस बनना चाहते हैं और इसके लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑफिसर बने डॉ. अभिनीत कुमार
माधौगंज विकास खंड के ग्राम पडना लखनपुर निवासी डॉ. अभिनीत कुमार का चयन फूड सेफ्टी ऑफिसर पद पर हुआ है। उनके चयन से परिजनों मेें खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. अभिनीत के पिता धर्मेंद्र कुमार किसान हैं, जबकि मां मालती वर्मा गृहिणी हैं। बड़े भाई अभिनेष कुमार नहर विभाग के सहायक अभियंता हैं।

क्लर्क पिता के बेटे को आईएएस के बाद पीसीएस में भी मिली सफलता
पाली नगर के फरमान अहमद ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 258वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने में सफलता पाई थी। अब फरमान अहमद का चयन डिप्टी कलक्टर पद पर हुआ है। पाली कस्बे के मोहल्ला इमाम चौक निवासी फरमान अहमद के चाचा वली अहमद ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सबसे बड़े भाई रफी अहमद 1983 में सरकारी नौकरी मिलने पर गुरुग्राम चले गए थे। फरमान अहमद रफी अहमद के बेटे हैं। वर्तमान में रफी डीएम आफिस गुरुग्राम में वरिष्ठ लिपिक हैं। 1990 में वह परिवार को भी हरियाणा ले गए थे। फरमान की मां खुशनुमा बेगम गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed