{"_id":"69a9bc4635ac58dfe404f7f3","slug":"farmer-riding-a-bike-dies-after-being-crushed-by-a-truck-loaded-with-sugarcane-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145889-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
फाेटो-16-घटनास्थल पर लगी परिजनों और ग्रामीणों की भीड़। संवाद
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर गन्ना लदे ट्रक ने बृहस्पतिवार सुबह बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन सीओ के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन मान गए। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। बीती नौ फरवरी को ही युवक की शादी हुई थी।
कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर निवासी रोहित कुशवाहा (25) खेती करते थे। बृहस्पतिवार को वह होली की खरीदारी के लिए गांव गए थे। सुबह लगभग 10:30 बजे वह वापस गांव जा रहे थे। हरदोई मार्ग पर जीडीसी के सामने गन्ना लदे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे रोहित ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पर पहुंचे पिता विजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि रोहित की शादी नौ फरवरी को हुई थी। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पिहानी-हरदोई मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। इस बीच सीओ हरियावां अजीत चौहान मौके पर पहुंच गए और परिजनों को कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया। इस पर मामला शांत हो गया। सीओ ने बताया कि परिजनों से शिकायती पत्र लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
पति की मौत की खबर से बदहवास हो गई 25 दिन पहले दुल्हन बनी रोली
बीती नौ फरवरी को करीमनगर के विजेंद्र के घर में खूब सजावट थी। नाते रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ भी थी। धूमधाम के साथ विजेंद्र के बेटे रोहित की बरात सांडी थाना क्षेत्र के शहाब्दीपुर माधौपुर गई थी। रोहित की शादी रोली से हुई थी। शादी के बाद रोहित और रोली ने जिंदगी का सुनहरा सफर शुरू किया था लेकिन यह सफर 25 दिन में ही थम गया। पति की मौत की खबर मिलते ही 25 दिन पहले दुल्हन बनी रोली बदहवास हो गई। उसे संभालना मुश्किल हो गया। नाते रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ करीमनगर में विजेंद्र के घर के बाहर फिर से जुटी लेकिन इस बार रोहित के सिर पर सेहरा नहीं था बल्कि उसकी अर्थी निकली थी।