{"_id":"6249e012ed18c06288622849","slug":"farmer-killed-himself-by-consuming-poison-in-domestic-dispute-hardoi-news-knp689148821","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में किसान ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में किसान ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के रामपुर-रहोलिया में घरेलू कलह से परेशान किसान ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बेहटागोकुल थाना के ग्राम रामपुर रहोलिया निवासी सियाराम (35) खेती करता था। शनिवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसी के चलते इसी देर शाम उसने घर में जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना में परिजन मानसिक परेशान रहने के चलते आत्महत्या करने की बात कह रहे, जबकि गांव में घरेलू कलह के चलते जान देने की चर्चाएं हैं। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।