{"_id":"64a5c1b300ad7c70610db5d5","slug":"farmer-found-unconscious-on-the-side-of-the-field-died-in-the-hospital-hardoi-news-c-213-1-hra1003-202-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: खेत के किनारे बेहोश मिला किसान, अस्पताल में तोड़ा दम, परिजन बोले- संदिग्ध है मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: खेत के किनारे बेहोश मिला किसान, अस्पताल में तोड़ा दम, परिजन बोले- संदिग्ध है मौत, जांच शुरू
Thu, 06 Jul 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:47 AM IST
सार
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने मौत की वजह संदिग्ध मानते हुए सूचना दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरदोई जिले में खेत पर जाने की बात कहकर निकला किसान बेहोशी की हालत में मिला। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए जहां पर किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसे संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराया है। बिलग्राम क्षेत्र के अजमतनगर गांव निवासी जयवीर सिंह (25) किसानी करते थे।
विज्ञापन
उनके तीन पुत्र हैं। बताया गया है कि मंगलवार की शाम को वह घर में खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। खेत घर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। शाम को खेत के आस-पास काम करने वाले लोगों ने परिजनों को जयवीर के बेहोश होने की सूचना दी। परिजन मौकेे पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देर रात जयवीर की मौत हो गई। परिजनों ने मौत की वजह संदिग्ध मानते हुए शहर पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन