{"_id":"63bc140aaf63102de277561e","slug":"farmer-fell-into-the-river-due-to-slipping-died-hardoi-news-knp737820167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पैर फिसलने से नदी में गिरा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पैर फिसलने से नदी में गिरा किसान, मौत
विज्ञापन
सांडी। फसल की रखवाली करने के लिए खेत जा रहे किसान का पैर फिसल गया और वह नीलम नदी में जा गिरा। उसकी डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह नदी की तरफ से गए ग्रामीणों ने उसका शव उतराता देखा। हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे।
बम्हरौली गांव निवासी शिवराम (46) खेती करता था। रविवार देर शाम वह रोज की तरह आवारा जानवरों से फसल की रखवाली के लिए खेत पर जा रहा था।
गांव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर कोहरे की धुंध के बीच शिवराम नीलम नदी में जा गिरा। इसका किसी को पता ही नहीं चला। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग नदी की तरफ गए, तो उसका शव नदी में उतराता हुआ दिखाई दिया।
इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। शिवराम के साले कन्नौज निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।