{"_id":"64f0ccd4d521bb9c20077f15","slug":"farmer-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2874-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पार कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी विजयपाल (50) खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार की शाम को गांव से कुछ पर दूर हाईवे के किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास भैंस चरा रहे थे। इसी बीच सड़क पार करते समय विजयपाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाए।
हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज से किसान को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे कि रास्ते में विजयपाल ने दम तोड़ दिया। विजयपाल के तीन पुत्र अंकित आशीष व सोनक हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है।