{"_id":"64651c54d7af5645ef097088","slug":"farmer-dies-after-being-buried-under-the-wheel-of-a-bullock-cart-hardoi-news-c-12-1-238996-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बैलगाड़ी के पहिए के नीचे दबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बैलगाड़ी के पहिए के नीचे दबकर किसान की मौत
Wed, 17 May 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 17 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। मिट्टी लेने जा रहे एक किसान की बैलगाड़ी के पहिये के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव मवाई निवासी बेचेलाल (48) सोमवार को बैलगाड़ी से गांव के किनारे एक तालाब से मिट्टी लेने गया था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह बैलगाड़ी से गिरकर पहिये के नीचे आ गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलवार की रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बेचेलाल के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।