{"_id":"5f5fac458ebc3e57bb5f5e8d","slug":"farmer-died-in-thunder-storm-hardoi-news-knp5826574150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली की चपेट आए किसान की मौत, बेटा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली की चपेट आए किसान की मौत, बेटा झुलसा
विज्ञापन
हसनापुर में घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में सोमवार देर शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिराइचमऊ निवासी रामरतन (48) पुत्र जित्ता ने पड़ोस के सांडी थाने के ग्राम हसनापुर में मक्के की फसल बोई थी। वह खेत में मचान बनाकर फसल की रखवाली करता था। सोमवार शाम रामरतन बेटे आशीष (6) के साथ खेत पर मौजूद था। शाम करीब चार बजे तेज बारिश होने लगी। बारिश होने पर रामरतन बेटे को मचान के नीचे बैठा खुद कुछ दूर खड़ा हो गया। इसी दौरान बिजली गिरने से रामरतन और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में रामरतन की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन बालक को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए।
वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी। मृतक के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि राजस्व कर्मियों द्वारा जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।