फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer died due to snake bite, family members kept roaming with the dead body for 22 hours for exorcism

Hardoi News: सर्पदंश से किसान की मौत, झाड़फूंक के लिए 22 घंटे शव लेकर घूमते रहे परिजन

Fri, 27 Jun 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to snake bite, family members kept roaming with the dead body for 22 hours for exorcism
दिवंगत राजकरन।
हरदोई। सांप काटने से हुसैनपुर निवासी एक किसान की बृहस्पतिवार देर शाम मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन झाड़ फूंक कराने के लिए शव उठा ले गए। टड़ियावां और पाली थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में शव को जिंदा कराने की उम्मीद में लिए घूमते रहे। लगभग 22 घंटे बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के धनेउली के मजरा हुसैनपुर निवासी राजकरन (49) खेती करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तभी सांप ने काट लिया। बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज हरदोई पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर झाड़फूंक से जिंदा कराने की कवायद में लगे रहे। शव को लेकर पहले टड़ि़यावां थाना क्षेत्र के थमरवा गांव और फिर पाली थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव झाड़फूंक कराने ले गए। शाम को पांच बजे शव गांव ले गए और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार शाम घर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और शव मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed