फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer Dharmendra Singh honored with Innovative Farmer Award

Hardoi News: किसान धर्मेंद्र सिंह इनोवेटिव फार्मर अवार्ड से सम्मानित

Sun, 03 Mar 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 03 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer Dharmendra Singh honored with Innovative Farmer Award
हरदोई। प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र सिंह ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया। शासन ने उन्हें प्राकृतिक खेती के लिए प्रदेश स्तर पर इनोवेटिव फार्मर अवार्ड-2024 के लिए चयनित कर सम्मानित किया है। लखनऊ में हुए कार्यक्रम में यह सम्मान उन्हें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के किसानों की आमदनी दो गुनी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के संकल्प को साकार करने में जुटे विकास खंड भरखनी के सिलवारी गांव निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह को उपमुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न के साथ ही 11,000 की चेक देकर सम्मानित किया है। धर्मेंद्र सिंह पांच साल से गो-आधारित प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने किसान प्राड्यूसर संगठन भी बनाया है। बताया कि वह स्वयं एवं अन्य किसानों से समन्वय कर फसल विकल्प और प्रबंधन की विधाओं पर काम कर रहे हैं। वह करीब छह एकड़ खेत में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इसमें वह अनाज, दलहनी फसलों के साथ ही सब्जियों की खेती करते हैं। डीएम एमपी सिंह ने किसान धर्मेंद्र सिंह को उपलब्धि पर बधाई दी है। बताया कि वह खेती को नई दिशा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि किसान प्राकृतिक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह सम्मान यहां के अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed