{"_id":"674feb1a71730bc7600a2aec","slug":"family-id-more-than-13-thousand-were-made-in-one-and-a-half-years-and-1566-applications-were-rejected-hardoi-news-c-213-1-hra1001-123375-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैमिली आईडी : डेढ़ साल में 13 हजार से अधिक बनी और 1,566 आवेदन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैमिली आईडी : डेढ़ साल में 13 हजार से अधिक बनी और 1,566 आवेदन निरस्त
विज्ञापन
हरदोई। एक परिवार-एक पहचान के उद्देश्य से दी गई व्यवस्था में डेढ़ साल में 13 हजार से अधिक परिवारों की फैमिली आईडी जारी हो सकी हैं। ब्लॉक स्तर पर अभी तक 16,530 आवेदन लिए गए हैं। इसमें 1,566 आवेदन निरस्त किए गए हैं।
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक परिवार-एक पहचान (फैमिली आईडी) योजना में डेढ़ साल से तहसील और ब्लॉक स्तर पर 13,836 आईडी बनाई जा चुकी हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन में गलत जानकारी देने पर 1,566 आवेदन निरस्त भी कर दिए गए हैं। शासन ने फैमिली आईडी पर अधिक गंभीरता दिखाई है। मुख्य सचिव खुद साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं। कहा कि प्रत्येक सप्ताह एक हजार नए आवेदन लिए जाएं और उन पर आईडी जारी की जाएं। विकास खंड स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों के आवेदन भी कराए जा रहे हैं।
-- -- -- -
शासन कार्डधारक परिवारों की फैमिली आईडी बन गई हैं
सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए शुरू की गई फैमिली आईडी में अंत्योदय अन्न योजना के 1,17,727 और पात्र गृहस्थी के 6,49,093 कार्डधारक परिवारों को आईडी बनवाने की जरूरत नहीं है। इन परिवारों के ब्योरो को फैमिली आईडी पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इससे इन परिवारों की आईडी स्वत: बन गई है।
विज्ञापन
-- -- -
फैमिली आईडी बनवाने से यह हैं फायदे
फैमिली आईडी बनवाने से परिवारों का ब्योरा ऑनलाइन होने से योजनाओं के लिए पात्रता तय करने में आसानी रहेगी। लाभ से वंचित पात्र परिवारों को लाभांवित कराने में सहायक होंगी। फैमिली आईडी से वजीफा, कौशल विकास, किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड, श्रमिकों को अनुदान और रोजगार में दिए जाने में आसानी होगी।
-- -- -- -- -
फैमिली आईडी पर ब्लॉकवार आवेदन और स्वीकृति पर एक नजर :
ब्लॉक : आवेदन : स्वीकृत
अहिरोरी : 942 : 773
बावन : 1445 : 1423
बेहंदर : 1480 : 1320
भरखनी : 878 : 750
बिलग्राम : 551 : 333
हरियावां : 783 : 710
हरपालपुर : 1,868 : 1,737
कछौना : 626 : 463
कोथावां : 779 : 663
माधौगंज : 778 : 628
मल्लावां : 297 : 228
पिहानी : 512 : 245
सांडी : 460 : 360
संडीला : 1,400 : 1,335
शाहाबाद : 1,341 : 1,065
सुरसा : 964 : 710
टड़ियावां 365 : 149
टोडरपुर : 457 : 370
-- -- -- -- -
फैमिली आईडी बनवाए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वैसे आईडी बनाए जाने में हरदोई प्रदेश में 7वें स्थान पर है। शासन की गंभीरता के दृष्टिगत सभी बीडीओ को इसमें तेजी से काम करने के लिए कहा गया है। इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। कम प्रगति वाले विकास खंडों के बीडीओ को काम में तेजी लाने की हिदायत दी गई है। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी