फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fair price model shops will be built in 196 villages with Rs 19.60 crore

Hardoi News: 19.60 करोड़ से बनेंगी 196 गांवों में उचित दर की मॉडल शॉप

Wed, 04 Sep 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fair price model shops will be built in 196 villages with Rs 19.60 crore
हरदोई। 196 गांवों में 19.60 करोड़ की लागत से उचितदर की मॉडल शॉप का निर्माण कराया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में इन मॉडल शॉप का निर्माण मनरेगा मद से कराया जाएगा। मनरेगा से काम कराए जाने के चलते जॉब कार्डधारक श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मिलेगा। सार्वजनिक स्थानों पर गांवों में उचितदर की दुकान बन जाने से कार्डधारकों को भी आसानी रहेगी।
विज्ञापन

गांवों की राजनीति के चलते अभी भी कई कार्डधारक उचितदर विक्रेता के दरवाजे पर अनाज लेने जाने से कतराते हैं। इससे शत प्रतिशत वितरण भी नहीं हो पाता है और पात्र कार्डधारक अनाज से वंचित रह जाते हैं। मुख्यमंत्री की ओर से गांवों में सरकारी भूमि पर मनरेगा मद से अन्नपूर्णा भवन के नाम से मॉडल शॉप बनवाए जाने की प्राथमिकता दी गई। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 19 विकास खंडों से गांवों में मॉडल शॉप बनवाए जाने के लिए प्रस्ताव लिए गए।
विज्ञापन

बताया गया कि करीब 1,150 वर्ग फीट में दुकान का निर्माण और उपभोक्ताओं के बैठने के लिए बरामदा आदि काम कराया जाता है। इसके लिए मॉडल एस्टीमेट तैयार कराया गया है। एक मॉडल शॉप के निर्माण पर तकरीबन 10 लाख रुपये की लागत आती है। इसमें ग्राम पंचायत की ओर से कराए जाने वाले काम में मनरेगा जॉब कार्डधारकों को रोजगार दिए जाने की अनिवार्यता दी गई है। इससे जॉब कार्डधारक परिवारों को गांव में ही रोजगार भी मिल जाता है। डीएम मंगल प्रसाद सिंह ने मॉडल शॉप निर्माण को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में मॉडल शॉप के निर्माण से मनरेगा मद से संपत्ति के सृजन के साथ ही सार्वजनिक स्थान पर दुकान होने से उपभोक्ताओं को भी अनाज आदि प्राप्त करने में सहूलियत रहती है। चालू वित्तीय वर्ष में डीएम ने 196 दुकानों के निर्माण को स्वीकृति दी है। सभी कार्यक्रम अधिकारियों से कहा गया है कि मॉडल शॉप के निर्माण के लिए आईडी और ई-मस्टर रोल जारी करते हुए काम शुरु कराएं। इससे समय से दुकानों का निर्माण हो सकेगा।
-रवि प्रकाश सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed