{"_id":"5e7e275e8ebc3e78aa2c7e96","slug":"faimily-walk-35-km-to-reach-home-hardoi-news-knp5526130140","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 किमी पैदल चला परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 किमी पैदल चला परिवार
विज्ञापन
सिनेमा चौराहे पर परिवार के साथ पैदल आता इंसाफ का परिवार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन के कारण इधर-उधर फंसे लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा शुरू करनी पड़ रही है। परिवार के बड़ों के साथ बच्चों को भी कई किलोमीटर दूर पैदल चलना पड़ रहा है। शुक्रवार को लालपालपुर से बेहटागोकुल तक का करीब 35 किमी का सफर इंसाफ के परिवार ने 10 घंटे में तय किया।
शुक्रवार को सिनेमा चौराहे पहुंचे इंसाफ और उसकी पत्नी, तीन छोटे बच्चों को पुलिस कर्मियों ने रोककर पूछा कि कहां जा रहे हो। इंसाफ ने बताया कि वह बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के उमरौली गांव का रहने वाला है। 21 मार्च को उनके साले सरताज निवासी मंगोलापुर निकट लालपालपुर का निकाह था। जिसके बाद से वह निकल ही नहीं पाए।
काफी दिन हो गए तो घर जाना जरूरी था। साधन न मिलने पर पैदल यात्रा शुरू की। उसने बताया कि सुबह पांच बजे वह गांव से निकला और 10 बजे रुकते-रुकते सिनेमा चौराहा पहुंचा। दोपहर तीन बजे वह उमरौली घर पहुंच गया। उसके साथ उसकी बेटी आशफा (6), अंशिका (5) व जीशान (3) साथ में रहे। नन्हे कंधे पर भी झोला रहा। जिसको देखकर सभी की सहानुभूति इन लोगों के साथ रही।