{"_id":"6154a9b58ebc3e471364b1c9","slug":"factory-worker-killed-in-road-accident-hardoi-news-knp655275451","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कस्बा स्थित धर्मकांटा से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर पर गहरी चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्नी गांव निवासी प्रमोद (26) बुधवार को बाइक से संडीला की ओर जा रहा था। रास्ते में कछौना कस्बे के पास धर्मकांटा से कुछ दूरी पर उसकी बाइक में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे मेें प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।
बताया कि प्रमोद तीन भाइयों में मंझला था। उसके एक बेटा भी है। बताया कि पिता अयोध्या ने बताया कि प्रमोद संडीला की एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार को वह ड्यूटी पर जा रहा था, रास्ते में हादसे में उसकी मौत हो गई। प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के सनासी गांव स्थित ईंट भटठे पर मजदूरी करने वाले परमेश्वर (32) को मंगलवार की शाम सांप ने डंस लिया। उसे पहले जिला अस्पताल फिर लखनऊ के एक अस्पताल ले जाया गया। यहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद परिजन शव लेकर वापस आ गए। भाई राकेश पटेल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)