फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Extorted money by showing fear of being implicated in a case, complaint

Hardoi News: मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर रुपये वसूले, शिकायत

Wed, 24 Jul 2024 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Extorted money by showing fear of being implicated in a case, complaint
हरदोई। हत्या के एक मामले में होमगार्ड और इसके परिजनों को फंसाने का भय दिखाकर कोतवाली मल्लावां के तत्कालीन कोतवाल ने डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित होमगार्ड ने एसपी से मिलकर शिकायती पत्र दिया है। कोतवाल वर्तमान में सवायजपुर में तैनात है।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह होमगार्ड हैं। नौ जून को बाइक की टक्कर लगने से गंगारामपुर निवासी कमर अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कमर अली ने उपचार के दौरान 14 जून को दम तोड़ दिया था। कमर अली के परिजन दुर्घटना की जगह हत्या का आरोप लगा रहे थे। धर्मेंद्र ने बताया कि वह 14 जून को ड्यूटी पर जाने के लिए कस्बा की चुंगी नंबर दो पर खड़े थे।
विज्ञापन

पुलिस वहीं से पकड़ कर कोतवाली ले गई। चार दिन तक कोतवाली में रखकर प्रताड़ित किया। हत्या के मुकदमे में इनको और परिजनों को फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। बताया कि चचेरे भाई ने डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम कर तत्कालीन कोतवाल निर्भय सिंह को दे दिए। इसकी तत्कालीन एसपी से शिकायती की थी। शिकायत के बाद एसपी ने कोतवाल का स्थानांतरण सवायजपुर कर दिया था, लेकिन निष्पक्ष जांच नहीं हो सकी। पीड़ित होमगार्ड ने एसपी से पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed