{"_id":"6262f02047be9711000d5c14","slug":"exploitation-due-to-no-son-hardoi-news-knp6927164161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा नहीं होने से प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा नहीं होने से प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र निवासी महिला का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतका के पिता ने बेटा न होने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली देहात के खदरा रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार को सुरसा थाने के लालापुरवा निवासी नीरज की पत्नी अलका का शव मिला था। अलका के पति नीरज सेना में सिपाही हैं। वह दिल्ली में तैनात हैं।
अलका तीन बेटियों के साथ कोतवाली देहात के बिरहाना में बने नए मकान में रहती थीं। अलका के पिता सुरेश निवासी बिराहिमपुर कोतवाली संडीला का आरोप है कि उसकी बेटी के सिर्फ तीन बेटियां हैं। जबकि पति और उसके सास-ससुर को बेटे की चाहत थी। इसी के कारण अलका को प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाल गंगेश शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।