फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Excessive rainfall leaves 633 people homeless.

Hardoi News: अतिवृष्टि ने छीना 633 लोगों का आशियाना

Tue, 29 Sep 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Excessive rainfall leaves 633 people homeless.
हरदोई। जिले में दो दिन की मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार तक 633 मकान गिर चुके हैं। प्रभावित लोगों को अपनी गृहस्थी समेटने और सुरक्षित स्थानों पर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



लगातार हुई बरसात ने फसलों के साथ-साथ झोपड़ियों और मकानों को भी नुकसान पहुंचाया है। मूसलाधार बारिश से कच्चे और पक्के दोनों तरह के मकान कमजोर हो गए हैं। प्रशासन बारिश से हुए नुकसान का आकलन करा रहा है। सोमवार तक कराए गए सर्वे में मकानों को नुकसान और गिरने की संख्या 633 तक पहुंच गई है। इसमें सदर तहसील में 70, संडीला में 143, सवायजपुर में 131, बिलग्राम में 151 और शाहाबाद में 138 मकान शामिल हैं। अभी भी नुकसान का सर्वे और फीडिंग का काम जारी है।
विज्ञापन







खरीफ फसलों को भी अतिवृष्टि ने नुकसान पहुंचाया है। धान, मक्का, ज्वार और बाजरा सहित तिल, उड़द, मूंग और सब्जियों की फसलों के साथ गन्ना को नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ हवा से फसलें खेत में ही बिछ गई हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि गन्ना की फसल हवा से गिर गई है। इसका फील्ड कर्मचारियों से सर्वे कराया जा रहा है। वहीं गिरे हुए गन्ना को सीधा कराते हुए बंधवाने का भी काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिवृष्टि से मकानों को हुए नुकसान का सर्वे कराते हुए फीडिंग कराई जा रही है। जबकि जनहानि के मामलों में आर्थिक मदद दिलाई जा रही है। फसलों के नुकसान का भी सर्वे कराया जा रहा है। तहसीलों प्राप्त होने वाली रिपोर्ट पर पशुहानि, मकानों के गिरने और क्षतिग्रस्त होने की श्रेणी के अनुसार दैवी आपदा मद से मुआवजा पीड़ितों के खातों में भिजवाया जा रहा है।



-दीपाल भार्गव, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed