{"_id":"65ee05a6d222393f12031274","slug":"examiners-will-not-be-able-to-take-mobile-phones-into-the-evaluation-room-hardoi-news-c-213-1-hra1002-111745-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मूल्यांकन कक्ष में परीक्षक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मूल्यांकन कक्ष में परीक्षक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
Mon, 11 Mar 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। उनको अपने मोबाइल मूल्यांकन केंद्र के गेट पर ही जमा करने होंगे। पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का शहर के तीन केंद्राें पर मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का और आरआर इंटर कॉलेज व श्री वेणी माधव बालिका पीठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। बोर्ड की ओर से परीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसमें प्रधान परीक्षक और परीक्षक शामिल होंगे।
बोर्ड की ओर मूल्यांकन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए है। मूल्यांकन कार्य सुबह 10 से पांच बजे तक चलेगा। इस बीच कोई भी परीक्षक मूल्यांकन केंद्र से बाहर नहीं जा सकेंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षकों के लिए पेयजल के अलावा अन्य बुनियादी सुविधाएं सही करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि प्रधानाचार्यों को दिशा- निर्देश जारी कर दिए गए हैं।