{"_id":"630913733c34bf0cb638c194","slug":"everywhere-is-needed-without-aadhaar-everything-is-useless-hardoi-news-knp7148193134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः हर जगह दरकार, बिना आधार सब है बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः हर जगह दरकार, बिना आधार सब है बेकार
विज्ञापन
मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी लाइन ।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आधार नंबर अब लोगों के लिए सिर्फ पहचान मात्र भर का दस्तावेज नहीं रह गया है। बल्कि सरकारी योजनाओं से लेकर शिक्षा और चिकित्सा तक के लिए भी आधार की दरकार हो गई है। बिना आधार सब बेकार हो गया है ।
यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो कई जगहों पर आपका काम बनने से रुक सकता है। खासतौर से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाना संभव नहीं होगा। आधार कितना महत्वपूर्ण हो चुका है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ई-केवाईसी को लेकर करीब दो लाख किसानों एवं 63 हजार पेंशनर्स की किस्तों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विभागीय अफसरों का कहना है कि आधार का सत्यापन न होने पर किश्तों का रुकना तय हो गया है । इसी तरह छात्रवृत्ति योजना हो या फिर स्कूलों में प्रवेश का मामला हर जगह आधार की दरकार है। इसके चलते आधार सेंटरों पर लाइनों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि आधार बनने एवं संशोधन को लेेकर कितने सेंटर जिले में संचालित हो रहे है, इसकी जानकारी करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर इसकी व्यवस्था कराई जाएगी । जिन पेंशनर्स एवं किसानों के आधार ई-केवाईसी नहीं हुए हैं, संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देशित किया जाएगा कि ग्राम पंचायतों से समन्वयक स्थापित कर जल्द से जल्द ईकेवाईसी की कार्रवाई पूूरी करा ली जाए।
वृद्धावस्था पेंशनर्स पर मंडरा रहा खतरा
ब्लाक क्षेत्र सत्यापित पेंशनर्स... शेष पेंशनर्स
अहिरोरी 4559 5156
बावन 5381 4834
बेंहदर 4480 3797
भरावन 3593 3596
भरखनी 3434 3484
बिलग्राम 4092 4206
हरियावां 2678 2209
हरपालपुर 2836 2870
कछौना 2571 2363
कोथावां 4587 3473
माधौगंज 3102 3672
मल्लावां 1671 1493
पिहानी 3249 2338
सांडी 3074 3015
संडीला 5002 4014
शाहाबाद 4147 2990
सुरसा 3493 3902
टडियावां 3037 2929
टोडरपुर 2837 3345
----------------------------------------------------------
नोट- सभी आंकड़े विभाग से मिली जानकारी पर आधारित
दो लाख किसानों की नहीं हुई ई-केवाईसी
हरदोई । पीएम किसान सम्मान निधि योजना मेें पंजीकृत 7,15,505 किसानों में अभी तक 5,04,879 किसानों ने आधार ई-केवाईसी कराई है। लगभग दो लाख किसानों की ई-केवाईसी न होने के चलते उनकी सम्मान निधि की किस्त रुकना लगभग तय हो गया है। डीडी कृषि डॉ. नंद किशोर ने बताया कि ई-केवाईसी को लेकर लगातार किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर पोर्टल से आटोमेटिक जेनरेटेड संदेश आने के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी सूचित किया जा रहा है।

आधार कार्ड बनवाते लोग ।- फोटो : HARDOI

बीएसएनएल में आधार कार्ड बनाता कर्मचारी ।- फोटो : HARDOI

आधार कार्ड संसोधन के लिए फार्म के लिए लगी लाइन ।- फोटो : HARDOI