फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   everybody will be with janta curfew

22 को जनता कफ्र्यू पर हर शख्स होगा संग

Sat, 21 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
everybody will be with janta curfew
हरदोई। प्रधानमंत्री की 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील के बाद सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को सक्रियता दिखाई। लोगों से कोराना से जंग में साथ रहने को कहा। जनता कर्फ्यू को लेकर विभिन्न संगठनों ने यूं प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

योग कक्षाएं स्थगित, घर पर करें योगाभ्यास
हरदोई। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह ने बताया कि सभी योग शिक्षक, साधक भाई-बहनों से अनुरोध किया है कि इस समय कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए पूरी दुनिया संजीदगी से लड़ रही है। सबको इस देश हित की लड़ाई में सफलता पाने के लिए सहयोग करना है। इसीलिए हम सभी अपनी योग कक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दे और योगाभ्यास घरों में रहकर करें। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के लिए खुद भी जागरूक हों व दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब कर रहा जागरूक
हरदोई। इनर व्हील क्लब की वरिष्ठ सदस्य अनुराधा मिश्रा का कहना है कि उनका क्लब कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद 22 मार्च के जनता कर्फ्यू को लेकर लोगों को सजग किया है। उनका कहना है कि लोग इस दौरान घर से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण सेवा समूह नहीं कराएगा भंडारा
हरदोई। नारायण सेवा समूह के कार्यकारी संचालक जयराम गुप्ता का कहना है कि उनका हर माह तीसरे रविवार को भंडारा होता है। रविवार को भंडारा तय था लेकिन बात जब सभी के स्वास्थ्य की है तो वह इस बार भंडारा स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका समूह हमेशा दूसरों की सहायता के लिए आगे खड़ा नजर आएगा। लोगों को जनता कर्फ्यू के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
व्यापार मंडल बंद रखेगा बाजार
हरदोई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि शुक्रवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक उनके छोटे चौराहे स्थित आवास पर हुई। जिसमें देश हित में वायरस से बचाव को 22 मार्च को प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जनता कर्फ्यू के दौरान शहर में दुकानें बंद रखीं जाएंगी। इस मौके पर प्रभारी अब्बाद हुसैन, हरिप्रताप सिंह, दुर्गेश गुप्ता, मनीष चौहान, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जनता कर्फ्यू के दौरान घरों में रहें
हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने जनता कर्फ्यू के दौरान जिलेवासियों से अपील की कि 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरों में रहें। प्रधानमंत्री की अपील पर शाम पांच बजे हर व्यक्ति घरों और छज्जों पर खड़े होकर तालियां व थालियां बजाएं।
27 मार्च की बैंक हड़ताल स्थगित
हरदोई। कोरोना वायरस अलर्ट के कारण आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और आल इंडिया बैंक आफीसर्स एसोसिएशन द्वारा 27 मार्च को घोषित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की स्थानीय इकाई के जिलामंत्री आरके पांडेय ने बताया कि गुरुवार रात प्रधानमंत्री के इस वैश्विक महामारी को लेकर दिए गए राष्ट्र के नाम संदेश को ध्यान में रखकर प्रस्तावित हड़ताल और सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सभी बैंककर्मियों से अपील की गई है कि बैंकों में सामान्य स्थिति बहाल रखें।

महामारी पर रोकथाम में कायाकल्प साथ
हरदोई। नेचुरोपैथ व कायाकल्प केंद्र के संस्थापक डॉ. राजेश मिश्र का कहना है कि कायाकल्प अवकाश का पक्षधर नहीं है लेकिन जब बात देशहित व महामारी को नियंत्रित करने की आती है तो कायाकल्प केंद्र आगे है। 22 मार्च को सुबह यज्ञ करने के बाद दिन भर कायाकल्प बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जनता कर्फ्यू का वैज्ञानिक कारण है। इसको समझें और वायरस की चेन बढ़ने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed