फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Every person living in India is a Hindu: Ashok Upadhyay

भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है : अशोक उपाध्याय

Sat, 31 Jan 2026 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Every person living in India is a Hindu: Ashok Upadhyay
फोटो-24-मुन्नूखेड़ा में हिंदू सम्मेलन में बोलते अशोक उपाध्याय। संवाद
संडीला। विकास खंड के मुन्नूखेड़ा में सकल हिंदू समाज समिति के बैनर तले हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अशोक उपाध्याय ने कहा कि भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है।
विज्ञापन

हिंदू सम्मेलन में अशोक उपाध्याय ने कहा कि हम भले ही अलग-अलग पूजा पद्धतियों का पालन करते हों लेकिन हमारा खून एक है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना, उस पर लगे प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित और एकजुट रहना होगा। मुख्य अतिथि डॉ. पारूल ने कहा कि अगर हम विभाजित न हुए होते तो मुगल और अंग्रेज हम पर शासन न कर पाते। कहा वसुधैव कुटुंबकम हिंदुत्व की सार्व भौमिक भावना है। उन्होंने पंच परिवर्तन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन में जिला संघ चालक जय प्रकाश, संडीला के जिला प्रचारक कमलेश, नागेंद्र, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
हिंदू समाज के संस्कार होने से राष्ट्र की उन्नति संभव : अनिल
हरपालपुर। पलिया गांव के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। जीनियस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की झलक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रस्तुत की। इसके बाद सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल ने भारतीय समावेशी संस्कृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के संस्कारवान होने से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। विशिष्ट अतिथि संत महेश पुरी ने समाज में नैतिकता और एकजुटता की आवश्यकता बताई। सम्मेलन में जिला प्रचारक अनिल, केपी सिंह, राम प्रताप, लोकेंद्र, गजेंद्र, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन विवेक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- -----------
हिंदू संगठित हों तभी बनेगा समर्थ भारत : सचिन
हरदोई। बावन विकास खंड के दौली में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह सचिन ने कहा कि सभी हिंदू संगठित हों तभी समर्थ भारत बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिपाल ने की। खंड कार्यवाह अरुण सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सत्यम, अखिलेश, महेंद्र, अभिषेक, रंजीत आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-24-मुन्नूखेड़ा में हिंदू सम्मेलन में बोलते अशोक उपाध्याय। संवाद

फोटो-24-मुन्नूखेड़ा में हिंदू सम्मेलन में बोलते अशोक उपाध्याय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed