फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Every act soon to change negative thinking

हर कार्य जल्द कराने को नकारात्मक सोच बदलें

Tue, 16 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 16 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Every act soon to change negative thinking

सकारात्मक सुधार संस्थान के तत्वावधान में कलक्ट्रेट

विज्ञापन
में चकबंदी कोर्ट के समक्ष चल रहे सूचना के अधिकार का सच संबंधी शिविर में मंगलवार को वक्ताओं ने कहा कि हर कार्य को जल्द करवाने को अब हम लोगों को नकारात्मक सोच को बदलना होगा और बात-बात पर सुविधा शुल्क देने की प्रवृत्ति को खत्म करना होगा।

प्रबंधक राधेेश्याम कपूर ने शिविर में आने वाले लोगों के सूचना के तहत आवेदन भरवाए। उन्होंने आवेदन भरने वालों से कहा कि अधिनियम का प्रयोग तभी करें, यदि इसका प्रयोग धरातल से जुड़ा हो। कपूर ने कहा कि जिले में विभागों से सूचना लेने के लिए शांतिपूर्वक सकारात्मक रास्ता निकालना होगा।

जिसमें हर आवेदक को संगठित रहकर संस्थान के बताए रास्ते पर अमल करने को तैयार रहना होगा। एक नकारात्मक सोच को दूर करने की आदत हम लोगों को डालनी होगी और सुविधा शुल्क देना बंद करना होगा।

जिलाध्यक्ष शिवमंगल दीक्षित ने कहा कि धारा-4 वन डी में सरकार और उसके हर अधिकारी क ी जवाबदेही तय करने के लिए, अपने हर निर्णय के लिए चाहे वह प्रशासनिक हो या न्यायिक उन कारणों को प्रभावित करने वाले व्यक्ति को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

अधिनियम की इस व्यवस्था का अभी लोग उपयोग नहीं कर रहे हैं। संभवत: इसके महत्व को अभी समझा नहीं गया है। इस मौके पर अधिवक्ता दिनेश दुबे, नानकचंद मौर्य, मुकेश बाथम, सुरेंद्र यादव और मेवाराम जनता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed