फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Even the gods were afraid of their wives: Shyam Prakash

देवता भी अपनी पत्नियों से थर-थर कांपते थे : श्याम प्रकाश

Sat, 20 Sep 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Even the gods were afraid of their wives: Shyam Prakash
फोटो-16- कार्यक्रम में बोलते भाजपा विधायक श्याम प्रकाश। संवाद
पिहानी (हरदोई)। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम में शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर में विधायक श्याम प्रकाश फिर से चर्चा में आ गए। कहा कि महिलाएं तो हर युग में आगे और सशक्त रही हैं। जितने देवता हुए हैं अपनी देवियों और पत्नियों से थर-थर कांपते थे। इससे बड़ा उदाहरण और क्या चाहिए। जब देवता महिलाओं से डरते थे तो हमारी सबकी क्या औकात?
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम में विधायक ने खंड शिक्षा अधिकारी के संबोधन पर कहा कि अब का उनिकि जान लिवैया हऊ का। बीईओ प्रियंका सिंह ने अपने संबोधन में कहा था कि नारी के अभी और सशक्त होने में कुछ कमी है। इस पर विधायक ने व्यंग्य कसा कि अरे प्रियंका आप से तऊ सब मास्टर थर-थर कांपति हईं, का अब उनिकी जान लिवैया हऊ का जिस पर पंडाल ठहाके से गूंज उठा। विधायक ने कहा कि प्रियंका सिंह जैसी मजबूत नारियां देश-प्रदेश में उदाहरण हैं। विधायक ने आयुष्मान कार्ड, चश्मा का वितरण किया। अन्नप्रासन और गोद भराई की रस्म पूरी की।
विज्ञापन

उन्होंने नारी स्वास्थ्य सेवा में सराहनीय योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. मौसमी जायसवाल, बीईओ प्रियंका सिंह व डॉ. बिंदु आर्या ने भी संबोधित किया। केजीबीवी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आदर्श सिंह, डॉ. जुबैर, गौरव गुप्ता, अयूब जफर, डॉ. हिरा मुमताज, उस्मान खां, गरिमा पांडेण्डेय, डॉ. सबा खातून, दुर्गेश पांडेय व विमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed