फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Even on the footpath, shops are being set up further than the designated place, resulting in traffic jams

Hardoi News: फुटपाथ पर भी तय स्थान से आगे लगा रहे दुकान, लगता जाम

Sun, 24 Sep 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Even on the footpath, shops are being set up further than the designated place, resulting in traffic jams
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण बढ़ गया है। अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। शहर में सिनेमा रोड पर पटरी दुकानदारों के लिए फुटपाथ पर स्थान तय किए गए हैं। अतिक्रमण व इससे होने वाली समस्या से छुटकारा के लिए यह कवायद की गई थी, लेकिन दुकानदारों की मनमानी जारी है। तय स्थान पर फुटपाथ से लेकर सड़क तक दुकान लगाए जाने से आए दिन जाम लगता है और राहगीरों से विवाद होता रहता है।
शहर को अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने के साथ ही पटरी दुकानदारों को विस्थापित किए जाने के उद्देश्य से प्रशासन ने नगर पालिका परिषद के माध्यम से शहर के मुख्यमार्ग सिनेमा रोड पर दुकानों के लिए स्थान चिह्नित कराए थे। चिह्नित स्थान दुकानदारों को आवंटित किए गए थे और तय स्थान पर ही दुकान लगाए जाने की व्यवस्था दी गई।
विज्ञापन

समय के साथ दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण करना शुरू किया है, इससे स्कूलों के खुलने व अवकाश के समय जाम की समस्या से आमजन को दो-चार होना पड़ता है। ऐसे ही धर्मशाला रोड, बिलग्राम चुंगी, घंटाघर मार्ग, लखनऊ रोड पर भी अतिक्रमण है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ पर तय स्थल पर सड़क तक दुकान लगाने से वाहनों को निकालने के दौरान विवाद भी होता रहता है। ऐसे ही शहर में बिलग्राम चुंगी के पास भी फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमण के कारण जाम लगता रहता है।
-------
वर्जन
शहर में अतिक्रमण व जाम की समस्या से छुटकारा के लिए मार्गों व फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की कार्ययोजना प्रशासन के साथ तय की जा रही है। जल्द ही मार्गों व फुटपाथों को खाली कराया जाएगा। अतिक्रमणकारियों पर नियमानुसार जुर्माना व कार्रवाई की जाएगी।
विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई

-------
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अब्बाद हुसैन ने बताया कि शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। व्यापारी हित के साथ जनहित के काम में वह पीछे नहीं हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन-प्रशासन को मार्गों को चौड़ा कराना चाहिए और फुटपाथ की चौड़ाई कम करनी चाहिए। इससे अतिक्रमण व जाम की समस्या कम होगी। बस स्टैंड व ऑटो स्टैंड शहर के बाद शिफ्ट कराए जाने चाहिए। पटरी दुकानदारों को रोजगार के साथ मर्यादा में रहकर दुकानें लगानी चाहिए। बताया कि अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने के लिए गाइडलाइन बनी है, इसका कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए।

--------------

शहर के चौराहों का बढ़ाया जाएगा दायरा
शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या और यातायात को सुगम बनाने के लिए मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले चौराहों का दायरा बढ़ाया जाएगा। सिनेमा चौराहा, डीएम चौराहा, अमर जवान चौक, जिंदपीर चौराहा, पिहानी चुंगी तिराहा व रेलवेगंज पुलिस चौकी चौराहा आदि पर मार्गों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed