{"_id":"663bc3273a9773b1320e93ac","slug":"even-mesh-is-not-able-to-stop-polythene-drains-are-getting-choked-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114307-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जाली भी नहीं रोक पा रही पॉलीथिन, नाला-नाली हो रहे चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जाली भी नहीं रोक पा रही पॉलीथिन, नाला-नाली हो रहे चोक
विज्ञापन
हरदोई। पॉलीथिन के प्रयोग पर विराम नहीं लग पा रहा है। शहर के नाला-नालियों में लगाई गई जाली भी इसे नहीं रोक पा रही है। शहर के नाले-नालियों से बहकर पॉलीथिन बड़े नालों में इकट्ठा हो रही है। इकट्ठा होने से नाले चोक हो रहे हैं और जलनिकासी सही प्रकार से नहीं हो पा रही।
प्रदूषण के साथ ही नाले-नालियों को चोक होने से बचाने के लिए पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने की व्यवस्था की गई, लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रही है। नाले-नालियों को चोक होने से बचाने के लिए जगह-जगह जाली लगवाई गई थी। इससे जाली के सहारे पॉलीथिन को रोका जा सके और नियमित निस्तारण कराया जा सके। ताकि बड़े नालों को पॉलीथिन की समस्या से बचाया जा सके। शहर में अधिकांश स्थानों पर लगवाई गई जाली ही गायब हो गई है और जहां पर लगी भी है वहां पर पॉलीथिन को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही हैं। जाली के पास इकट्ठा होने वाली पॉलीथिन का नियमित निस्तारण न होने से यह नालियों के ओवरफ्लो होने पर बहकर आगे निकल जाती हैं और बड़े नालों में पहुंच जाती हैं।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है। इस पर निकाय के संसाधनों से ध्यान दिया जा रहा है। चुनाव के बाद पॉलीथिन पर रोकथाम के लिए प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा।