{"_id":"67894f53da5039d88c0104b4","slug":"even-after-having-a-separate-ward-the-elderly-are-not-getting-proper-treatment-hardoi-news-c-213-1-hra1004-125483-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अलग वार्ड होने के बाद भी बुजुर्गों को नहीं मिल रहा समुचित इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अलग वार्ड होने के बाद भी बुजुर्गों को नहीं मिल रहा समुचित इलाज
Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-08- मेडिकल कॉलेज के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती बुजुर्ग मरीज। संवाद
आईपीडी भवन का हस्तातंरण न होने से सर्जिकल वार्ड कोने में चल रहा जिरियाट्रिक वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बुजुर्गों इलाज में सहूलियत के लिए मेडिकल कॉलेज में जिरियाट्रिक वार्ड तो बनाया गया है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से वार्ड एक कोने में संचालित हो रहा है। मरीजों को भर्ती कर 24 घंटे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं, लेकिन अलग से वार्ड न होने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नया आईपीडी भवन अभी तक स्थानांतरित न होने की वजह से सर्जिकल वार्ड के एक कोने में बुजुर्गों का वार्ड चल रहा है। शासन के आदेशों पर मेडिकल कॉलेज में भी 60 वर्ष व उससे ऊपर की उम्र के मरीजों के लिए जिरियाट्रिक वार्ड बनाया गया।
वार्ड में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हार्टअटैक सहित कई बीमारियों से ग्रसित बुजुर्ग मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वार्ड में मरीजों के बेहतर इलाज व देखभाल के लिए आठ कर्मियों का स्टाफ भी तैनात किया गया। विशेषज्ञ डाक्टर सहित फिजियोथिरेपिस्ट, स्टाफ नर्स और अटेंडेंट की नियुक्त की गई। चूंकि अब मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है, ऐसे में जिरियाट्रिक वार्ड इन दिनों सर्जिकल वार्ड में संचालित है।
विज्ञापन
ऐसे में अब मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ रहीं हैं। सर्जिकल वार्ड में संचालित हाेने से जिरियाट्रिक वार्ड का स्टाफ भी कम हो गया है। वार्ड में मरीजों का इलाज तो हो रहा है लेकिन सर्जिकल वार्ड में भीड़ होने से बुजुर्गों को परेशान होना पड़ता है।
सुविधाओं की है दरकार
सर्जिकल वार्ड के एक कोने में जिरियाट्रिक वार्ड संचालित तो कर दिया है लेकिन अभी तक सुविधाओं की दरकार है। शासन ने प्रत्येक बेड के पास मरीजों की सहूलियत के लिए कॉल बेल लगाने के निर्देश दिए, लेकिन कॉलिंग बेल नहीं लगी है, हालांकि अटेंडेंट प्रेमलता मौजूद रहती हैं लेकिन वह दूसरे कमरे में होने की वजह से परिजनों को जाना पड़ता है।
फिजियोथेरेपिस्ट कर रहे इलाज
जिरियाट्रिक वार्ड का खुद का भवन न होने की वजह से कई सुविधाएं अभी नहीं मिल रही है। हालांकि फिजियोथेरेपिस्ट देवेंद्र वर्मा मरीजों की फिजियो कर रहे हैं। बताया कि वार्ड में अभी अधिक मरीज तो नहीं हैं, लेकिन उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
वर्जन
जिरियाट्रिक वार्ड संचालित हो रहा है, जल्द ही आईपीडी का नया भवन स्थानांतरित हो जाएगा। उसमें ही वार्ड को शिफ्ट करा दिया जाएगा। नए भवन में वार्ड शिफ्ट होते ही सभी सुविधाओं के साथ जिरियाट्रिक वार्ड संचालित कराया जाएगा।-डॉ. जविन बिष्णु गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल काॅलेज