{"_id":"6a5e67cc4f3dac33a300108d","slug":"ev-charging-stations-should-be-set-up-soon-anunay-jha-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153496-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना जल्द कराई जाए : अनुनय झा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना जल्द कराई जाए : अनुनय झा
विज्ञापन
- डीएम ने की निकाय और डूडा के कार्यों की समीक्षा- ईओ 15 सितंबर तक सभी टेंडर पूरे कराएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन की स्थापना जल्द कराई जाए। डीएम अनुनय झा ने सोमवार को नगरीय निकाय और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के कार्यों की समीक्षा की। अधिशासी अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित सभी कार्यों के टेंडर 15 सितंबर तक हरहाल में पूरे करा लिए जाएं।
डीएम ने स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की कार्यवार समीक्षा की। कहा कि कार्यों को समयबद्ध ढंग से शुरू और पूरा कराया जाए। कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारी निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूरी कर प्राथमिकता पर स्थापना कराई जाए। पेयजल व्यवस्था, जल निकासी से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और जलभराव की समस्या का समाधान करना नगर निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने जलभराव की समस्या के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कान्हा गोशाला का काम जल्द पूरा कराया जाए। पीएम स्वनिधि योजना में 50 प्रतिशत से कम स्थिति वाले निकायों के अधिशासी अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। कहा कि अधिक से अधिक पात्र रेहड़ी-पटरी व फुटपाथ विक्रेताओं को लाभांवित कराया जाए। बैठक में एडीएम दीपाली भार्गव, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम और ईओ मौजूद रहे।