{"_id":"6a8495252aeea57df40a0742","slug":"ev-charging-hardoi-news-c-213-1-hra1001-155045-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वर्कशॉप में 1.15 करोड़ से बनेगा ईवी चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वर्कशॉप में 1.15 करोड़ से बनेगा ईवी चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन
हरदोई। जल्द ही लोगों को परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसों में सफर का मौका मिलने वाला है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने जिले में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाने की प्रक्रिया शुरू की है। निगम के मुख्यालय की ओर से हरदोई सहित 12 जनपदों में एक साथ चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाने की स्वीकृति दी गई है। जिले में चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाने पर 1.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाने के लिए निगम के वर्कशॉप में भूमि तलाशी गई है।
परिवहन निगम का जिले में अंतरराज्यीय बस स्टैंड है यहां से अभी डीजल बसों का ही संचालन हो रहा है जबकि लखनऊ से संडीला तक कुछ दिनों के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हुआ लेकिन वहां पर भी चार्जिंग सेंटर न होने से बसों को चार्ज किए जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। वहीं शासन ने अब पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा दिया है।
हालांकि अभी जिला मुख्यालय से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है लेकिन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की उम्मीद जगी है। परिवहन निगम के यांत्रिकी अनुभाग ने जिले में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाने की स्वीकृति दे दी है। चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाने पर 1,15,52,000 रुपये खर्च होने का अनुमान है। निगम ने हरदोई सहित 12 जनपदों में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक चार्जिंग स्टेशन के लिए सीतापुर रोड स्थित वर्कशॉप में भूमि का चयन किया गया है।
विज्ञापन
-- -
इन जनपदों में बनवाए जाएंगे इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिशासी अभियंता पूर्वी ने प्रक्रिया शुरू की है। इसमें हरदोई सहित झांसी, जालौन, सीतापुर, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, कानपुर, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनवाया जाना शामिल है।