फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   EOW arrested two brothers accused of fraud

Hardoi News: फर्जीवाड़े के आरोपी दो सगे भाइयों को ईओडब्लू ने किया गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
EOW arrested two brothers accused of fraud
हरदोई। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्लू) की लखनऊ टीम ने फर्जी दस्तावेजों से धोखाधड़ी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन्स इलाके से गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के कृष्णानगर थाने में वर्ष 2006 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लाटों की बिक्री का मामला दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले को ईओडब्लू को सौंप दिया गया था।जांच के दौरान पता चला था कि आठ लोग मिलकर एक गिरोह चलाते हैं। यह लोग सरकारी भूमि (तालाब, चारागाह, ग्राम समाज) पर अवैध प्लाटिंग करते थे। जब इसकी जानकारी खरीदारों को हो जाती थी तो आरोपी उन्हें धमकाते थे। इस मामले में ईओडब्लू हरदोई के सिविल लाइंस निवासी विजय कुमार तलवार और उनके भाई अजय कुमार तलवार के साथही लखनऊ के गांधी नगर निवासी रज्जन यादव की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

ईओडब्लू के निरीक्षक विनोद कुमार कौल के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात शहर के मकान नंबर 126 सिविल लाइंस में छापा डाला। यहां सं अजय तलवार उर्फ सोनू और उनके भाई विजय तलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को देकर ईओ डब्लू की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। टीम दोनों आराेपियों को साथ ले गई है। रज्जन यादव को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed