फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Enthusiasm shown by voters in panchayat elections

पंचायत उप चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

Sun, 21 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Sun, 21 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown by voters in panchayat elections
पंचायत चुनाव के उपनिर्वाचन में रविवार को जिले में रिक्त प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कराया गया। ग्राम प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों के अलावा 14 ब्लाकों की 55 ग्राम सभाओं में ग्रामपंचायत सदस्य के लिए वोट डाले गए। प्रधान पद में मल्लावां का गंजजलालाबाद व सुरसा का हुसियापुर शामिल रहा।
विज्ञापन

बीडीसी में टड़ियावां प्रथम व भरावन जाजूपुर द्वितीय के लिए वोट डाले गए।  उप निर्वाचन में सुरसा ब्लाक में जहां 75 फीसदी तो वहीं बिलग्राम में 69 फीसदी मतदान हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि मल्लावां में 60.5, टड़ियावां में 66.7, सुरसा में 75.7, भरखनी में 63.94, बेंहदर में 53.45, कछौना में 62, बिलग्राम में 69 एवं सांडी में 59.21 प्रतिशत मतदान रहा है।
विज्ञापन


इससे अन्य ब्लाकाें की तरह ही बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज ब्लाकों में भी सात से आठ बजे के मध्य मतदान केंद्रों की तरफ चहलकदमी दिखाई दी। इस दौरान इक्का दुक्का लोग वोट करते देखे गए। नौ बजते ही मतदान केंद्र के बूथ पर मतदाताओं की कतारें दिखने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लावां में नौ बजे के बाद गंज जलालाबाद के बूथ पर अन्य मतदाताओं के साथ ही महिला मतदाताओं की अच्छी भीड़ दिखाई दी। पुरुषों ने भी कतार में लगकर मतदान किया। गंजजलालाबाद में प्रधान पद के मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एसपी बीसी दुबे, सीओ बलवंत चौधरी व कोतवाल सियाराम सरोज पुलिस बल के साथ वहां मौजूद रहे।


उधर, मल्लावंा के बूथ पर 80 वर्षीय सोने लाल को उनके परिजन जहां ठेले पर लेकर आए और उनके पुत्र ने उन्हें मतदान कराया। 82 वर्षीय बाबूलाल को उनके दो नातियों ने कंधे पर उठाकर बूथ पर लाकर मतदान कराया। इसके अलावा विकलांग सरोज कुमार ने मतदान किया वहीं रामकली 78 वर्ष ने भी ठेलिया पर आकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed