फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Engineers will be held accountable for failing to repair roads.

Hardoi News: सड़क दुरुस्त न कराने पर अभियंता होंगे जवाबदेह

Sat, 09 May 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Engineers will be held accountable for failing to repair roads.
- जल जीवन मिशन में भूमिगत पाइपलाइन डालने के बाद मार्ग दुरुस्त कराना जाते भूल
विज्ञापन

- डीएम ने जल निगम के अभियंताओं को जलापूर्ति भी सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों में भूमिगत पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए मार्गों को समय से दुरुस्त न कराने पर डीएम अनुनय झा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जल निगम के अभियंताओं को स्पष्ट किया कि मार्गों को दुरुस्त न कराने पर जवाबदेही तय की जाएगी। गांवों में पाइपलाइन से नियमित जलापूर्ति भी सुनिश्चित कराई जाए।
डीएम ने जलजीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भूमिगत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गए मार्गों को समय से दुरुस्त न कराने पर अवर और सहायक अभियंता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि पाइपलाइन डालने के बाद मार्गों को दुरुस्त कराते रहें। जहां भी पाइप लीकेज, जलापूर्ति बाधित और कनेक्शन में देरी की शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं, उनका तत्काल गुणवत्तापरक निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

सीडीओ नेहा ब्याडवाल से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करें। जिन गांवों में अधिक शिकायतें प्राप्त हो वहां के अवर और सहायक अभियंता पर कठोर कार्रवाई करें। अभियंता को काम गंभीरता से लें और सभी परियोजनाएं समय पर पूरी कराएं। बैठक में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जल निगम ग्रामीण के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed