फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Engineer's union calls JE's suspension wrong, warns of agitation

Hardoi News: अभियंता संघ ने जेई के निलंबन को बताया गलत, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 27 Jul 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Engineer's union calls JE's suspension wrong, warns of agitation
हरदोई। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत कंथा थोक बहर में दोना पत्तल की फैक्टरी में चोरी के मामले में जेई के निलंबन को अभियंता संघ ने गलत बताया और निलंबन वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संघ ने कहा कि 50 किलोवाट के ऊपर के कनेक्शन की जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होती है। इसमें अवर अभियंता का कोई रोल नहीं है।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की ओर से शनिवार को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया गया। उसमें कहा गया कि अवर अभियंता पंकज जायसवाल काे बिना दोष के द्वेषपूर्ण भावना से बिना कोई जांच किए एक तरफा निलंबित कर दिया गया। बैठक में कहा गया कि कंथा थोक बहर में पकड़ी गई बिजली चोरी में अवर अभियंता का कोई रोल नहीं है। विद्युत संयोजन 200 केवीए का है। नियमानुसार 100 एचपी से 500 एचपी तक के कनेक्शन मुख्य उत्तरदायित्व उपखंड अधिकारी वितरण, सहायक अभियंता (मीटर्स) एवं परिवेक्षणीय उत्तरदायित्व अधिशासी अभियंता (विद्युत) और अधिशासी अभियंता परीक्षण का है।
विज्ञापन

27 जून को सहायक अभियंता मीटर ने उक्त संयोजन का निरीक्षण किया गया था। अवर अभियंता पंकज जायसवाल पर लगाए आरोप गलत है। हैवी कंज्यूमर की रीडिंग के विश्लेषण का कार्य सहायक अभियंता (मीटर) और अधिशासी अभियंता (वितरण) का है। संघ ने आरोप लगाया कि दोषी अधिकारियों को बचाते हुए निर्दोष अवर अभियंता का निलंबन किया गया है। अवर अभियंता पंकज जायसवाल का निलंबन दो कार्य दिवस में वापस न हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। संघ के जिला इकाई के अध्यक्ष रजनीकांत रावत, आलोक रावत, महेंद्र पालीवाल, अभिषेक कुमार, पंकज जायसवाल, विजय कुमार, परमानंद, मनोज यादव, मुकेश कुमार, अमर सिंह आदि अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed