{"_id":"5bea596ea3f1e91175f38e95d5c37485","slug":"engineer-siege-to-lock-into-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंता का घेराव कर कार्यालय में डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंता का घेराव कर कार्यालय में डाला ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर
विज्ञापन
तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता खंड दो का
घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दफ्तर में तालाबंदी कर दी। मामला तूल
पकड़ते देख अभियंता एसडीएम से मिले। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली का फोर्स
मौके पर पहुंचा और समझा बुझाकर एक कमरे का ताला खुलवा दिया।
अभियंता के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए। इस मौके पर उन्होंने 16 सूत्रीय मांगोें का ज्ञापन भी सौंपा। संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार व महामंत्री पूरनलाल कुशवाहा की अगुवाई में कर्मचारी पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अधिशाषी अभियंता खंड दो के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अभियंता के कमरे व कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार मौके पर पहुुंचे।
कर्मियों ने उनका घेराव करते हुए मांग की कि जिन कर्मचारियों को छठे वेतनमान का एरियर का भुगतान नहीं किया गया उन्हें तत्काल भुगतान कराया जाए। बेलदार सोनेलाल, रामपाल, रामशंकर, विजयपाल, अजोद्धी, छोटेलाल, बाबूलाल को छठे वेतन का 60 फीसदी देयक का भुगतान हो।
रज्जन, विश्राम, संतोष मेट को 40 फीसदी व बेलदार धनीराम को 20 फीसदी भुगतान छठे वेतन का कराया जाए। सुरेश बेलदार को कोर्ट केस का लाभ दिलाया जाए। संतोष मेट को 1900 से 2000 ग्रेड का वेतन दिया जाए। सिरदार, श्रवण कुमार, धनीराम बेलदार के जीपीएफ पासबुक मेें वर्ष 06 से कटौती हो रही है, इसका पूरा ब्योरा मुहैया कराया जाए।
कर्मियों के तेवर देख अभियंता एसडीएम से जाकर मिले और तालाबंदी की जानकारी दी। एसडीएम ने तत्काल कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस के समझाने पर एक कमरे का ताला खुल गया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन्हें आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक वह शांत नहीं होंगे। इस दौरान उन्होंने 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अधिशाषी अभियंता को दिया।
उन्होंने कहा कि कुछ मांगों के पूरी होने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि कुछ मांगों को वह पूरा कराने का प्रयास करेंगे। इस विश्वास पर करीब एक बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता समेत डीएम आदि को भी भेजी।