फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Encroachment removed for Mega Textile Park

Hardoi News: मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए हटवाया गया अतिक्रमण

Sat, 07 Feb 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 07 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed for Mega Textile Park

विज्ञापन
भरावन। पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क के निर्माण के लिए शुक्रवार को तहसील की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण अभियाना चलाया। इस दौरान 100 मीटर भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया है। अतिक्रमण की जद में आए कटियार की प्रधान का मकान भी तोड़ा गया।

हरदोई-लखनऊ जनपद की सीमा पर मेगा टेक्सटाइल पार्क का निर्माण होना है। इसके लिए एक हजार एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। ट्रिपल पी मॉडल पर यहां पार्क विकसित होना है। तहसील प्रशासन को पता चला था कि संबंधित भूमि के कुछ हिस्से में अतिक्रमण है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि दो सौ मीटर भूमि पर अतिक्रमण मिला था। सौ मीटर भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। तहसील प्रशासन के मुताबिक प्रधान पति, प्रमोद और गांव निवासी हसनू को पूर्व में नोटिस जारी की गई थी। इनसे खुद ही अतिक्रमण हटा लेने केा कहा गया था। अतिक्रमण न हटाने पर कार्यवाई की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed