फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Encroachment has blocked the drains, there will be waterlogging in the rainy season

Hardoi News: अतिक्रमण ने पाट दिए नाले, बरसात में होगा जलभराव

Mon, 03 Jun 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Encroachment has blocked the drains, there will be waterlogging in the rainy season
हरदोई। शहर में फुटपाथों पर अतिक्रमण है। अतिक्रमणकारियों ने अपनी सुविधा के लिए नाले ही पाट दिए हैं। इसी के साथ जिम्मेदारों ने भी इन नालों की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया। समय रहते इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो, इस बरसात में भी शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर में वैसे तो मार्गों के किनारे-किनारे चौड़े फुटपाथ हैं, लेकिन अतिक्रमण की जद में होने के कारण फुटपाथ गायब हो गए हैं। फुटपाथों पर अतिक्रमण होने से नाले-नालियां दब गईं हैं। शहर में घंटाघर रोड पर साइड में बाजार और आबादी है तो, दूसरी साइड सरकारी कार्यालय और भवन हैं। बरसात में पानी का निकास न होने से सदर तहसील परिसर पूरी तरह से लबालब हो जाता है। इस बरसात भी ऐसी ही आशंका है। अतिक्रमणकारियों ने अपनी सुविधा के अनुसार फुटपाथ पर अपनी दुकान, खोखा और टिनशेड तक बनवा रखें हैं। ऐसे में नाले-नालियों में फुटपाथ की साफ-सफाई के बाद गंदगी को डाल दिया जा रहा है। इससे कई जगह पर नाले मिट्टी से पटा हुआ है तो कई जगह कूड़ा-करकट भरा है और झाड़िया उग आईं हैं।
विज्ञापन

नाले मेें मिट्टी भरी होने और झाड़ियों के उग आने से यह बात स्पष्ट है कि अतिक्रमणकारियों ने नाले पाट दिए और जिम्मेदारों ने इस ओर लंबे समय से ध्यान ही नहीं दिया है। निकाय के जिम्मेदारों ने नाले-नालियों की साफ-सफाई कराई होती तो इनमें झाड़ियां न उगती और लोग मिट्टी भर पाते। ऐसे में समय रहते नाला-नालियों की साफ-सफाई न कराई गई तो इस बरसात भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर रोड पर एक साइड में मकान, होटल, रेस्टोरेंट और बाजार है, जबकि दूसरी साइड आबकारी विभाग का गोदाम, सदर तहसील कार्यालय, घंटाघर और जीआईसी और जीजीआईसी है। ऐसे में बरसात में पानी की समुचित निकासी का प्रबंध न होने से इन सरकारी कार्यालयों और भवनों में इस बरसात में भी जलभराव से इन्कार नहीं किया जा सकता है। अमर जवान चौक से नुमाइश चौराहे की ओर जाने पर जीआईसी वाली साइड पर लोगों ने फुटपाथ पर पूरी तरह से अतिक्रमण कर रखा है। नाले भी जगह-जगह पूरी तरह से चोक हो गए हैं।

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के कारण नाले-नालियों की साफ-सफाई के टेंडर नहीं हो पाए थे। इससे निकाय की ओर से अपने संसाधनों से जो काम हो सका कराया जा रहा है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराते हुए शहर के सभी नालों की सफाई कराई जाएगी। अतिक्रमण के संबंध में पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक कर रणनीति तय की जाएगी और इसी के अनुसार काम किया जाएगा। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed