{"_id":"663bc39953a4fbbab50e0244","slug":"encroachment-causes-traffic-jams-shops-are-set-up-on-intersections-and-footpaths-hardoi-news-c-213-1-hra1001-114282-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अतिक्रमण से लगता जाम, तिराहों, फुटपाथ पर लगतीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अतिक्रमण से लगता जाम, तिराहों, फुटपाथ पर लगतीं दुकानें
विज्ञापन
हरदोई। शहर अतिक्रमण की जद से मुक्त नहीं हो पा रहा है। शहर में फुटपाथ और तिराहों पर निकाय की खाली भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें लगा लीं हैं।
सड़क तक अतिक्रमण होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो इन मार्गों पर दोनों ओर से एक साथ ही वाहन आ जाने से काफी देर तक जाम भी लगता है।
शहर की वैसे तो सड़कें फुटपाथ को मिलाकर काफी चौड़ी हैं, लेकिन इन पर अतिक्रमण कर दुकानों को लगा लिए जाने और दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण कर लिए जाने से आवागमन के लिए सिर्फ सड़कें ही बचती हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण इन मार्गों पर दोनों ओर से आने वाले एक साथ वाहनों के कारण जाम की भी समस्या बनी रहती है। शहर में रेलवेगंज में पुलिस चौकी चौराहा से आगे मुख्य बाजार है। बाजार में दुकानदारों की ओर से फुटपाथ पर सामान लगा दिए जाने के साथ ही फुटपाथ पर लोगों की ओर से छोटी-छोटी दुकानें लगा दी जाती हैं। दुकानों को लगाए जाने से फुटपाथ समाप्त हो जाते हैं और सड़क ही बचती है।
रेलवेगंज में ही मंगलीपुरवा में रेलवे क्रॉसिंग और माल गोदाम की ओर जाने वाले रास्ते के तिराहे पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानों को सड़क तक लगा लिया है। दुकानों के अतिक्रमण के कारण यहां पर प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है। मोहल्लावासियों ने अतिक्रमण हटवाए जाने के लिए कई निकाय के जिम्मेदारों को जानकारी भी दी, लेकिन अतिक्रमण हटवाने के नाम पर औपचारिकता ही पूरी कर दी गई। ऐसे ही शहर में नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सदर बाजार और सिनेमा रोड पर भी फुटपाथ पर अतिक्रमण से लोगों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
फुटपाथ और खाली जगहों पर अतिक्रमण होने से बाजार आने वाले लोगों को अपने वाहनों की सड़क पर ही पार्किंग करनी पड़ती है। इससे अतिक्रमण की समस्या और गंभीर रूप ले लेती है। दो और चार पहिया की पार्किंग के लिए स्थान न होने से भी लोगों को समस्या से दो-चार होना पड़ता है।
फुटपाथ तक अतिक्रमण के कारण नाले-नालियों को भी पटरा आदि डालकर पाट दिया गया है। इससे निकाय की ओर से कराई जानी वाली नाला-नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पाती है। नाला-नालियों की सफाई न होने से जलनिकासी की समस्या बनी रहती है।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की रणनीति को प्रशासन के सहयोग से बनाते हुए अमल में लाया जाएगा। अतिक्रमण के कारण जाम और लोगों को होने वाली समस्या से छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रमुख चौराहों को नो-पार्किंग जोन भी घोषित किया गया है। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी