फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Encounter between miscreants running away after stealing buffalo and police, one injured due to bullet shot

Hardoi News: भैंस चोरी कर भाग रहे शातिरों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल

Wed, 04 Jun 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Encounter between miscreants running away after stealing buffalo and police, one injured due to bullet shot
भरावन। भैंस चोरी कर भाग रहे चार शातिरों की अतरौली थाना क्षेत्र में लालपुर मोड़ के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक शातिर घायल हो गया। घायल समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिकअप पर लदी चोरी की भैंस बरामद हुई है। निशानदेही पर तीन लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक दीवान भी घायल हुआ है।
यूपी 112 पर मंगलवार देर रात सूचना दी गई थी कि औरा पट्टी सुलिया से कुछ लोग एक पिकअप में भैंस लादकर भाग रहे हैं। सूचना पर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह के नेतृत्व में आसपास के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर जांच अभियान शुरू किया गया। अतरौली संडीला मार्ग पर लालपुर मोड़ के पास पिकअप आती दिखी, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने पिकअप लालपुर गांव की तरफ मोड़ दी। इसी दौरान पिकअप का पहिया झाड़ियों में फंस गया। पिकअप में सवार चार शातिरों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में संडीला कोतवाली क्षेत्र के गोसवा निवासी अनीस के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके गिरते ही पुलिस ने उसके तीन साथी भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन

पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम पता लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र के सहजना निवासी जीशान, दुबग्गा थाना क्षेत्र के फरीदीपुर निवासी रहीस, मलिहाबाद थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी बबलू बताया। इनमें से रहीस मूलरूप से उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के नकटाखेड़ा गांव का रहने वाला है। मौके से एक पिकअप भी बरामद की गई, जिसमें पट्टी सुलिया से चोरी की गई भैंस लदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इन लोगों ने मवेशी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। मुठभेड़ के दौरान अतरौली थाने में तैनात दीवान पंकज द्विवेदी घायल भी हुए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल अनीस को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है। बाकी तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि चोरों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। चोरी के मवेशी खरीदने वालों पर भी कार्रवाई हेागी।


अनीस के खिलाफ दर्ज हैं पांच मामले
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुआ अनीस शातिर मवेशी चोर है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं। हरदोई के संडीला कोतवाली में तीन, अतरौली थाने में एक और लखनऊ के रहीमाबाद थाने में एक मामला दर्ज है। जीशान के खिलाफ लखनऊ के रहीमाबाद और मलिहाबाद थाने में एक-एक मामला दर्ज है। रहीस के खिलाफ लखनऊ के मलिहाबाद थाने में गैंगस्टर समेत दो मामले दर्ज हैं।


दिन में रेकी के बाद रात को करते थे भैंस चोरी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भैंस चोरी की तीन घटनाएं स्वीकार की हैं। इन लोगों ने बताया कि दिन में यह लोग रेकी करते थे। कभी मवेशियों का इलाज करने के बहाने तो कभी भूसे की खरीद फरोख्त के नाम पर गांवों में घूमते थे। बाद में रात में भैंस चोरी कर लेते थे। इन लोगों ने बीती 12 अप्रैल को अतरौली थाना क्षेत्र के लोहंगापुर से एक भैंस चोरी की थी। इसी तरह 20 मई को कल्याणपुर से तीन भैंस चोरी हुई थीं। चार मार्च को कासिमपुर थाना क्षेत्र के ज्वालाखेड़ा से एक भैंस चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed