फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   EMT of 108 ambulance service found doing duty in hospital without plaster rooms

Hardoi News: बिना प्लास्टर के कमरों के अस्पताल में ड्यूटी करता मिला 108 एंबुलेंस सेवा का ईएमटी

Sat, 28 Sep 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
EMT of 108 ambulance service found doing duty in hospital without plaster rooms
शाहाबाद। शाहाबाद की उपजिलाधिकारी ने एक गोपनीय सूचना पर तहसील क्षेत्र के ररी गांव में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान यहां अवैध अस्पताल संचालित होते मिला। अस्पताल परिसर में एसडीएम को न तो पंजीकरण के अभिलेख मिले और न ही डॉक्टर मौजूद मिले। 108 एंबुलेंस सेवा का ईएमटी मौके पर मौजूद मिला और अभिलेख मांगने पर उसने अपने डीफार्मा की पढ़ाई के अभिलेख दिखाए। एसडीएम ने मामले की विस्तृत जांच कर अस्पताल सील किए जाने के निर्देश पिहानी सीएचसी अधीक्षक को दिए हैं।
आईएएस अफसर दीक्षा जोशी शाहाबाद उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि तहसील क्षेत्र के ररी गांव में अवैध अस्पताल संचालित है। इस पर वह टोडरपुर सीएचसी के डॉ. अपूर्व अवस्थी को साथ लेकर मौके पर गईं। बिना प्लास्टर के दो कमरों में अस्पताल संचालित होता मिला। यहां एसडीएम को 108 एंबुलेंस सेवा का ईएमटी आनंद कुमार मौजूद मिला। आनंद ने एसडीएम को बताया कि अस्पताल उसके मामा रविंद्र चलाते हैं। रविंद्र पांच दिनों के लिए बाहर गए हुए हैं। इसलिए वह यहां काम देख रहा था। पंजीकरण के अभिलेख भी मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन

एसडीएम दीक्षा जोशी ने बताया कि पिहानी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार को मामले की जांच कर अवैध अस्पताल सील करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी हालत में अस्पताल संचालित नहीं होने दिया जाएगा। अवैध संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed