{"_id":"65e4bd5b8d74102b9d0a0cd7","slug":"emphasis-on-digital-monitoring-of-wildlife-conservation-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111418-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वन्य जीवों के संरक्षण को डिजिटल निगरानी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वन्य जीवों के संरक्षण को डिजिटल निगरानी पर जोर
Sun, 03 Mar 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबी) में शनिवार को विश्व वन्य जीव दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पिहानी वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर डिजिटल निगरानी के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वन्य जीव हमारे लिए बेहतर वातावरण बनाए रखने में सहायक हैं। वर्ष 2013 से इनके संरक्षण को लेकर जन जागरुकता के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष तीन मार्च को वन्य जीव दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष वन्य जीवों की डिजिटल निगरानी पर फोकस किया जा रहा है।
लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वन्य जीव के शिकार से जुड़ी कोई फोटो, वीडियो या पोस्ट देखें तो वन विभाग को सूचित करें। वार्डेन गरिमा पांडेय ने वन्य जीवों से जुड़ी रोचक जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर वन्य जीवों के संरक्षण से संबंधित चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें अंशिका प्रथम रहीं। मनोरमा द्वितीय व सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहा।