फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Embezzlement of Rs 4.20 lakh in the name of reboring and repairing hand pumps, notice to Pradhan and three others

Hardoi News: हैंडपंप रिबोर और मरम्मत के नाम पर 4.20 लाख का गबन, प्रधान समेत तीन को नोटिस

Sun, 20 Apr 2025 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 4.20 lakh in the name of reboring and repairing hand pumps, notice to Pradhan and three others
हरदोई। हैंडपंप रिबोर और मरम्मत के नाम पर प्रधान और पंचायत सचिवों ने करीब 4,20,206 रुपये का गबन कर लिया।
विज्ञापन

जांच में गडबड़ी की पुष्टि पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रधान समेत तीन को नोटिस जारी किया है। प्रधान को जवाब दिए जाने के लिए अंतिम अवसर देते हुए पंचायतीराज अधिनियम में वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विकास खंड सुरसा की ग्राम पंचायत बड़ौआ निवासी सतेंद्र कुमार ने गांव में विकास कार्यों और भुगतान में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना के अधिशासी अभियंता से जांच कराई। जांच में हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर आरएन ट्रेडर्स कंपनी, मेसर्स रामजी ट्रेडर्स के बिल-वाउचर लगाकर भुगतान निकाला गया है। जांच में पत्रावलियों के परीक्षण और स्थलीय सत्यापन में हैंडपंपों के रिबोर और मरम्मत के नाम पर फर्जी भुगतान निकाले जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

ऐसे ही मटरू के मकान से नन्हें के मकान तक आरसीसी रोड साल 2011 में बनी थी, उसे ही दिखाया गया। एक अन्य करीब 23.85 मीटर लंबाई में इंटरलॉकिंग की बनी दिखाई गई, जो पैदल व साइकिल सवार के लायक ही है। स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने के नाम पर भी भुगतान निकाला गया है। जांच समिति ने प्रधान संतराम, पंचायत सचिव पालसा देवी और रवि वर्मा को दोषी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रधान संतराम से 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है। सुरसा में तैनात रही वर्तमान में अहिरोरी में तैनात पंचायत सचिव पालसा देवी और पंचायत सचिव रवि वर्मा को नोटिस दिया गया है। जवाब आने पर परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed