{"_id":"7c1b507e57fd125a3ebfb46168ec183b","slug":"elves-won-threatened-by-don-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियों ने लुभाया, डान ने डराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियों ने लुभाया, डान ने डराया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 16 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित
विज्ञापन
हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जमकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। फैंसी
ड्रेस प्रतियोगिता में जहां नन्ही परियों ने सभी को लुभाया, वहीं डान की
वेशभूषा में आए बच्चों ने उस पल को देखने वालों को डराया भी।
उधर, नीले रंग के परिधानों में बच्चों द्वारा ब्लू डे का आयोजन भी धूमधाम से किया गया। जूनियर वर्ग में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे बच्चों ने विभिन्न वेष भूषा में दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर आकर कभी परियों ने लुभाया, कभी मार्डन भिखारियों ने अपनी अदाओं से हंसाया।
हनुमान जी, यमराज, डान आदि के रूप में सजे बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रत्ना व हिमांशु पहले स्थान पर रहे। सौम्या दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कृष्णा व हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में प्रभा सिंह, निधि सिंह, प्रगति श्रीवास्तव शामिल थे।
विजयी प्रतिभागियों को एकेडमिक हेड सुशील त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नेहा चौरसिया, ज्योत्सना गौर, शची शुक्ला, शिखा मिश्र, नूपुर सिंह, शायस्ता खान, नीलम, पल्लवी, रचना और दीपक गौर आदि मौजूद थे।