फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity workers protested by taking out a torch procession

Hardoi News: मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

Tue, 14 Mar 2023 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 14 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers protested by taking out a torch procession
बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध
विज्ञापन

- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ऊर्जा निगमों के प्रबंधकों के विरोध में मंगलवार शाम बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध किया। मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अधिशाषी अभियंता प्रथम कार्यालय पर समाप्त हुआ।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के चलते बिजली कर्मियों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा। तीन दिसंबर को हुए लिखित समझौते का क्रियान्वयन नहीं किया गया। बिजली कर्मियों ने बताया कि यदि 16 मार्च तक ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित न किया गया तो 16 मार्च की रात 10 बजे से उप्र के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियंता, संविदा कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

15 मार्च को सुबह 10 बजे से हड़ताल प्रारंभ होगी और 16 मार्च की रात्रि 10 बजे बिजलीकर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता, अधिशाषी अभियंता विक्रम गंगवार, रविंद कुमार, उपखंड अधिकारी केपी सिंह, कुलदीप शिवहरे, हरि दीपक, जेई मनीष गुप्ता, महेंद्र पालीवाल, दिनेश यादव, परमानंद, टीजीटू विनय त्रिपाठी, अमन सक्सेना, सुशील, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed