फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity system will improve, bypass will be built

Hardoi News: सुधरेगी बिजली व्यवस्था, होगा बाईपास का निर्माण

Sun, 21 May 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 21 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity system will improve, bypass will be built
कछौना। विकासखंड कछौना के सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर किए जाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा बाईपा निर्माण के लिए 90 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने की बात भी कही गई। बैठक का शुभारंभ सांसद अशोक रावत, क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

बैठक में सांसद अशोक रावत ने कहा कि देश के विकास की क्षेत्र पंचायत प्रथम कड़ी है। क्षेत्र पंचायत से होने वाले कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाने चाहिए। सरकार की योजनाओं को लाभ आमजन को दिलाने के लिए विभागीय अधिकारी जागरूकता के कार्यक्रम चलाएं। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा विकास एक सतत प्रक्रिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के लिए बाईपास के निर्माण कि लिए सरकार से 90 लाख रुपये की धन स्वीकृत कराई गई है। विधायक रामपाल वर्मा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। गांव को जाने वाली विद्युत लाइनें काफी जर्जर होने के कारण आए दिन कटौती व दुर्घटनाएं होती हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फूूंक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग की ओर से जनता की समस्याओं को एक ढंग से सुना नहीं जाता है। ग्राम सभा बालामऊ के क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी ने बताया कि ग्राम सभा में दलित बाहुल्य आबादी का क्षेत्र अभी तक विद्युत आपूर्ति से वंचित है, ग्रामीण अंधेरे में जीने को विवश हैं।

सभी ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कराया जाएगा। पंचायत सदस्य, एडीओ पंचायत खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा, युवा भाजपा नेता संचित अग्रवाल, राम शंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, मयंक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed