फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity system disrupted due to rain, power was out for three hours

Hardoi News: बारिश से बेपटरी विद्युत व्यवस्था, पौने तीन घंटे गुल रही बिजली

Wed, 04 Jun 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity system disrupted due to rain, power was out for three hours
हरदोई। बिजली विभाग पर हर साल करोड़ों रुपये का बजट खर्च करने के बावजूद आंधी व बारिश में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को भी दोपहर में चली तेज हवा और बारिश से करीब पौने तीन घंटे तक पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति बंद रही। इंसुलेटर टूटने से सिटी उपकेंद्र और कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 10 बजे से प्रभावित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जिलें में बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब अचानक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश रुक-रुककर दोपहर ढ़ाई बजे तक होती रही। तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते 220 केवी मन्नापुरवा उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कर दी गई। मन्नापुरवा से बिजली बंद कर दिए जाने से शहर के करीब 72 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कामकाज प्रभावित हुए। व्यावसायिक गतिविधियां बंद हाे गईं और घरों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। बारिश बंद होने के बाद पौने तीन बजे आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन

वहीं, इसके पहले 33 केवी विद्युत लाइन का इंसुलेटर टूटने की वजह से सिटी उपकेंद्र और कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह साढ़े नौ बजे से बंद रही। दोनों क्षेत्र के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को साढ़े 11 बजे के बाद आपूर्ति मिली, लेकिन कुछ देर बाद बारिश की वजह से सप्लाई बंद कर दी गई। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान किसी फीडर पर बड़ी दिक्कत या फॉल्ट न हो, इसलिए आपूर्ति बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed