{"_id":"5bc4d199bdec22694c34273d","slug":"electricity-priwate-worker-died-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत
hardoi
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे श्याम सिंह के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरवा में तार सही करते समय प्राइवेट कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बरखेरवा निवासी श्याम सिंह (25) पुत्र राम सिंह बिजली कर्मी था। पड़ोसी गांव रामनगर में सोमवार को कुछ घरों में वोल्टेज कम आ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना श्याम सिंह को दी। इस पर श्याम रामनगर में रखे ट्रांसफार्मर का तार सही करने लगा। इसी दौरान उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी सांसें थम र्गइं। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद करवाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्टोरियागंज फीडर के लाइनमैन संजय गौतम का कहना है कि लो वोल्टेज के बारे में ग्रामीणों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। शट डाउन भी नहीं दिया गया।